अति वर्षा से किसानों की फसलें हुई बर्बाद

नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं परासिया में भी बारिश के चलते किसानों की फसल को नुकसान हुआ है विधायक सोहन वाल्मीकि ने नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है परासिया विधानसभा में भारी बारिश के चलते ग्रामीणों को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा है अधिक बारिश के कारण आवास  क्षतिग्रस्त हुए वहीं  किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई है  विधायक सोहन वाल्मीकि ने जल्द नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है  वाल्मीकि ने कहा कि बारिश में जो भी नुकसान हुआ है  उसका सर्वे प्रशासन करे  और मुआवजा राशि देकर किसानों को राहत दी जाय इसके साथ ही आवासों को भी सुधारने का काम किया  जाए  जिससे लोगों को राहत मिले 

Dakhal News 24 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.