Dakhal News
छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान बीजेपी प्रोटोकॉल में नहींसत्ता और पद के घमंड के चलते बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया मंत्री गिरिराज सिंह ने छिंदवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से इंकार कर दिया और इंकार इसलिए की छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना उनके प्रोटोकॉल में नहीं है अब सवाल ये की क्या पद और सत्ता ने मंत्री जी के औहदे को शिवाजी महाराज से ऊपर कर दिया है हालांकि बेमन से ही पर उन्होंने अंततः शिवाजी महाराज का माल्यार्पण किया लेकिन इस दौरान उन्होंने संयोजकों को जमकर खरी खोटी भी सुना डाली | केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छिन्दवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण से इंकार कर दिया गिरिराज सिंह ने कहा ये हमारे प्रोटोकॉल में नहीं है दरअसल छिंदवाड़ा में बीजेपी के कार्यकर्ता गिरराज सिंह के आव भगत के लिए खड़े हुए थे एक कार्यकर्ता ने बताया की उनके यहां रीति है कि कोई मंत्री आता है तो उनसे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का माल्यार्पण कराते हैं इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था माल्यार्पण करने पहुंचे गिर राज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा ये उनके प्रोटोकॉल में नहीं है हालांकि कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनाते हुए उन्होंने प्रतिमा का माल्यार्पण किया लेकिन उनके इस व्यवहार को लेकर अब आलोचना शुरू हो गई है लोगों ने इसे शिवाजी महाराज का अपमान बताया है इस कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद रहे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |