Dakhal News
साथ ही डॉक्टर सचिन पटेल और डॉक्टर निशिन्त गुप्ता और मैनेजर विपिन पांडे गायब
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लापरवाह अस्पतालों पर कार्रवाई जारी है। अस्पताल में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत का मामला था, जिसमें ईनामी फरार संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए इनाम घोषित किया है। जबलपुर एसपी ने न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के तीन फरार संचालकों समेत एक मैनेजर पर 10- 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तीन संचालक डॉक्टर सुरेश पटेल, डॉक्टर सचिन पटेल और डॉक्टर निशिन्त गुप्ता और मैनेजर विपिन पांडे गायब हैं। और यह इनाम इन चारों के विरुद्ध ही घोषित किया गया। क्योंकि चारों आरोपी आग लगने की घटना के बाद से फरार हैं। उन पर गैर इरादतन हत्या और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के चार संचालक में से एक संचालक संतोष सोनी को उमरिया जिले से पहले ही गिरफ्तार किया था। दूसरा संचालक डॉ संजय पटेल को डूमना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। 6 अगस्त को पुलिस ने अस्पताल के सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय को गिरफ्तार किया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |