Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की उन्होंने बारिश की स्थिति को लेकर मुख्य सचिव, एसीएस राजेश राजौरा सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर से फोन पर चर्चा की ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह कमिश्नर नर्मदापुरम, कलेक्टर नर्मदापुरम रायसेन, विदिशा, भोपाल से फोन पर चर्चा कर बारिश के कारण उत्पन्न हालातों का जायजा लिया उन्होंने सभी को आवश्यक निर्देश दिए है लगातार बारिश होने के कारण बरगी, बारना, तवा डैम के गेट खोलने के कारण नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ा है शिवराज ने कहा हम प्रयास हैं कि हम डैम से रेगुलेट कर पानी छोड़ रहे हैं जिससे कोई अप्रिय स्थिति ना बने जल स्तर बढ़ने और लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी के केचमेंट एरिया के जिलों को अलर्ट किया गया है शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन जो निर्देश दे रहा है, अलर्ट जारी कर रहा है , जनता उन निर्देशों का पालन कर अपना सहयोग करें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |