Dakhal News
24 April 2024स्कूलों में बच्चों को गणवेश (यूनिफॉर्म) की जगह सरकार अब राशि देगी। नई व्यवस्था के तहत 66 लाख से अधिक बच्चों को ड्रेस के लिए 600-600 रुपए दिए जाएंगे। विभाग के इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद प्रदेश में नई व्यवस्था लागू होगी। गणवेश की राशि बच्चों के बैंक खातों में अगले महीने तक ट्रांसफर करने की तैयारी है। सरकार ने इसके लिए करीब चार सौ करोड़ रुपए का बजट रखा है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, गणवेश बांटने का अधिकार कलेक्टरों को सौंपा जाएगा। कलेक्टर यदि स्व सहायता समूहों के जरिए गणवेश तीन माह में तैयार करा लेते हैं तो वे बच्चों को गणवेश बांट सकेंगे, लेकिन जिन जिलों में कलेक्टरों के पास ऐसी व्यवस्था नहीं है, वहां बच्चों के खाते में ही राशि दी जाएगी।
Dakhal News
17 August 2022
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|