Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महिला के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार
सीहोर के दो पुलिस वालों पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करने का आरोप लगा है इस मामले की शिकायत एसपी से की गई है तो उन्होंने इस मामले में कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिय है ग्राम पंचायत श्यामपुरा में एक महिला के साथ दो पुलिस वालों ने दुर्व्यवहार कर मारपीट की यह घटना उस वक्त हुई जब एक घर में राखी के मौके पर मेहमान आये हुए थे तभी वहां सिद्धिक गंज थाने दो पुलिस वाले पहुंचे और मनीषा पति भारत बारेला दुर्व्यवहार कर मारपीट की इस मारपीट में महिला बुरी तरह घायल हो गई स्थानीय लोग महिला को लेकर सिद्धिक गंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पीड़ित लोगों ने टीआई से रिपोर्ट लिखने को कहा लेकिन टीआई पुलिसवालों को बचाते नजर आये तब पीड़ित पक्ष ने इस मामले की जानकारी एसपी सीहोर को दी एसपी ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द इस मामले में कार्यवाही करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |