Dakhal News
सौभाग्य केसरी का हर-हर तिरंगा
मैहर में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान चला वहीँ भाजपा नेताओं ने तिरंगा बाइक रैली निकलकर आजादी का जश्न मनाया भाजपा युवा मोर्चा नादन मंडल ने तिरंगा बाइक रैली निकली स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए आज नादन मंडल से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नादन क्षेत्र के हर कोने से निकले भारी बारिश में उत्साह से लबरेज तिरंगा रैली नादन पहुंच कर समाप्त हुई नादन मंडल अध्यक्ष रामानंद पटेल ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्यौहार बन चुका है वही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने कहा कि रैली में सिर्फ उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसे ले रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |