Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खुशी कुकरेजा का सम्म्मान ,भावना डेहरिया को बधाई
छिंदवाड़ा के प्रभारी और कृषि मंत्री कमल पटेल बेटी खुशी कुकरेजा के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने खुशी के देश में पांचवा और मध्यप्रदेश में सीबीएसई 12th में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं और बधाई दी वहीं उन्होंने तामिया की भावना डेहरिया को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने पर बधाई दी कृषि मंत्री कमल पटेल ने छिंदवाड़ा की बेटी खुशी कुकरेजा को देश में पांचवा और मध्यप्रदेश में सीबीएसई 12th में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी उन्होंने ख़ुशी का शाल श्रीफल से सम्मान के साथ माता-पिता अभिभावकों का भी सम्मान किया मंत्री पटेल ने बिटिया को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए किसी भी प्रकार के सहयोग का करने का आश्वासन दिया वहीं उन्होंने छिंदवाड़ा की ही दूसरी बेटी भावना डेहरिया के माउंट एल्ब्रुस तिरंगा फहराने पर कहा कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया की बेटी भावना डेहरिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी रूस में माउंट एल्ब्रुस के शिखर पर तिरंगा फहराकर आज़ादी का जश्न मनाया है मैं उन्हें इस रिकॉर्ड उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं एवरेस्ट विजेता भावना समुद्र तल से 5642 मीटर की ऊंचाई वाली यूरोप की इस चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |