कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित पर काग्रेंस प्रत्याशी के आरोप
कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित पर काग्रेंस प्रत्याशी  के आरोप

काग्रेंस प्रत्याशी तिवारी  ने कहा कांग्रेस विधायक भाजपा एजेंट

कांग्रेस से नौगांव नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी  दौलत अजय तिवारी  ने चुनाव हारने के बाद आरोप लगाया कि  कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित  भाजपा  के एजेंट बन गए हैं इनकी करतूतों की शिकायत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से की जाएगी छतरपुर जिले के महाराजपुर के काग्रेस विधायक नीरज दीक्षित  पर नगर पालिका के  कांग्रेस  प्रत्याशी   दौलत अजय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुये उन्हे भाजपा का एजेंट बताया उन्होंने कहा मुझे चुनाव हरवाने मे  विधायक की बडी भूमिका   है काग्रेंस प्रत्याशी का आरोप है कि बीस सदस्यीय पार्षद वाली नगरपालिका मे काग्रेंस के आठ बीजेपी के पांच  छह निर्दलीय दो बहुजन  पार्टी  के पार्षद हैं ऐसे में  काग्रेंस का आसानी से नगरपालिका अध्यक्ष बन सकता था लेकिन काग्रेंस विधायक ने काग्रेंस पार्षद विष्णु स्वरूप नायक को बागी प्रत्याशी बनाकर खडा कर दिया जिससे काग्रेंस के अधिकृत प्रत्याशी की हार हो गई अपनी हार  के बाद दौलत तिवारी ने काग्रेंस विधायक पर हार का ठीकरा फोडते हुये इसकी शिकायत कमलनाथ सहित काग्रेंस के बडे नेताओ से करने की बात कही है हालाँकि बाद मे दौलत अजय तिवारी नौगांव नगरपालिका  में  उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गये। 

Dakhal News 15 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.