Dakhal News
उपाध्यक्ष चुने जाने पर आपत्ति,सूरज समर्थक भी देंगे इस्तीफा
मैहर में भाजपा नेता आशुतोष गुप्ता सूरज ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा शर्मा के चुने जाने पर आपत्ति जताई और और इस्तीफा दे दिया रामनगर नगरपरिषद मे भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता सूरज ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया इस्तीफा देने की वजह निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा शर्मा को उपाध्यक्ष चुने जाने को लेकर बताई जा रही है दरअसल भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए सुनीता राम सुधीर पटेल को प्रत्याशी बनाया था वहीँ उपाध्यक्ष पद के लिए सुधा गुप्ता को प्रत्याशी चुना गया था इसलिए निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर आपत्ति के चलते मंडल अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया इसके बाद गुप्ता के समर्थकों की भी इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है और जल्द ही रामनगर के पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |