Dakhal News
मप्र का विकास दिल्ली की तर्ज पर होगा ,सदस्यता अभियान के साथ शुरू हुई सभाएं
आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद 2023 विधानसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैआप प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में अपना अच्छा प्रदर्शन करेगीलोगों को दिल्ली विकास का मॉडल पसंद आ रहा है वहीं आप प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव बड़े दम के साथ लड़ेगी आप सदस्यता अभियान चला रही है बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है विधानसभा चुनाव के लिए सागर में बड़ी सभा आयोजित करने के बाद आप पार्टी ने भोपाल में बड़ी रैली का आयोजन किया आम आदमी पार्टी ने 2023 विधानसभा के लिए सदस्यता अभियान चलाया है इसके साथ ही रैली और सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रही है आप प्रदेश प्रभारी गोयल ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बीजेपी खरीददार पार्टी बनी हुई है वहीं कांग्रेस के विधायक और पार्षद बिकाऊ हैं उन्होंने ये भी कहा कि आप विधानसभा चुनाव अच्छे छवि वाले कैंडिडेट को ही टिकट देगी फिर चाहे वह किसी दूसरी पार्टी से आया हो या आप पार्टी का कार्यकर्ता हो वहीं आप प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि 2023 में आम आदमी पार्टी पूरे दम ख़म के साथ चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है बीजेपी में इन दिनों जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है शिवराज सरकार कर्ज में डूबती जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |