
Dakhal News

यात्रा में बच्चे और अफसर हुए शामिल
ऐतिहासिक नगर खजुराहो में मंदिर समूह के बीच देश भक्ति के गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई इस यात्रा में बच्चों के साथ अफसर भी शामिल हुए सब का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। छतरपुर मे हर घर तिरंगा अभियान के लिए विश्व पयर्टन नगरी खजुराहो मे स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के गानो के साथ तिरंगा यात्रा निकाली यह तिरंगा यात्रा पश्चिम मध्य समूह के मंदिरो के अंदर निकाली गई इस यात्रा मे सैकडो स्कूली छात्र और छात्राओ सहित कलेक्टर और सरकारी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए कलेक्टर ने लोगो से इस देशभक्ति अभियान में शामिल होने की अपील की कलेक्टर ने एक तिरंगा झंडा दान करने की भी बात कही ,ताकी गरीब के घर पर तिरंगा शान से लहरा सके।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |