भाजपा की बागी प्रीति सूरी कटनी की महापौर

कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने दिलाई प्रीति को शपथ

भाजपा की बागी निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी  सहित  कटनी के 45 पार्षदो ने  शपथ पद और गोपनीयता की शपथ ली इन सभी को  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने   शपथ दिलाई। कटनी नगर सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम के आडिटोरियम में आयोजित हुआ जहाँ  नव निर्वाचित महापौर प्रीति सूरी का नगर निगम आयुक्त सतेंद्र धाकरे ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया  उसके उपरांत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने  कटनी नगर निगम  की  निर्दलीय महापौर प्रीति सूरी सहित  भाजपा के 27 कांग्रेस  के 15 और 3 निर्दलीय पार्षद को शपथ दिलाई गई भाजपा से बागी निर्दलीय रूप से चुनाव लड़कर महापौर बनी प्रीति सूरी पूर्व मे नगर निगम में 2009 एव 2014 में पार्षद रह चुकी है पार्षद से राजनेतिक जीवन की शुरुआत करने वाली प्रीति सूरी अब  महापौर  बन गई हैं। 

Dakhal News 3 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.