Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से तिरंगा लगाने की अपील की,वीडी शर्मा : कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति से हमेशा पीड़ा होती है
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए सुविधा केन्द्र का उदघाटन किया भाजपा प्रदेश कार्यालय में आमजनों के लिए राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता होगी वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है इस मौके पर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कांग्रेस को देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति से दिक्कत होती है आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके प्रयास किये जा रहे हैं आम नागरिक को तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित भाजपा के 1070 मंडलों और जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाये जा रहे हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए शर्मा ने प्रदेश कार्यालय,पं. दीनदयाल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सुविधा केन्द्र का उदघाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है मध्यप्रदेश का हर नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घर तिरंगा लगाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |