
Dakhal News

बिलखिरिया इलाके में नवनिर्वाचित सरपंच के घर हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोल दिया। शनिवार रात हुई घटना के बाद आरोपी मौके से दो लाख नकद सहित जेवर-गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे हमलावरों ने बेटे को पहले तो चाकू की नोक पर रखा, फिर कोई केमिकल सुंघाकर बेहोश कर दिया, बेटा घर पर अकेला था। रविवार सुबह उसे होश आया, तब घटना का खुलासा हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से ढाई लाख रुपए कैश और गहने गायब हैं।ग्राम बिलखिरिया में रहने वाले मिश्रीलाल गुर्जर हाल ही में हुए चुनाव में सरपंच बने हैं। गांव में शनिवार-रविवार की रात उनका 25 साल का बेटा रवि घर पर अकेला था। उसने पुलिस को बताया कि रात 2 से 3 बजे 4 से 5 लोग घर में घुस आए। दरवाजा टूटने से उसकी नींद खुली।उठकर देखा तो सभी हथियार लिए खड़े थे। वह कुछ बोल पाता इससे पहले ही एक ने चाकू अड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया जिससे बेहोश हो गया। सरपंच के बेटे ने संघर्ष करने का प्रयास किया लेकिन चार आरोपियों ने उसे बेहोश कर दिया। इसी के चलते पंचायत चुनाव के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने साथियों के साथ संघ कार्यकर्ता डॉ. अरूण नायमा पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका धार के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि राजोद में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस से अपने साथियों के साथ मिलकर एक संघ कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। मंडल अध्यक्ष फेमस ने संघ कार्यकर्ता को चाकू मार दिया। इस मारपीट के पहले आरोपियों ने गांव के एक और संघ कार्यकर्ता के घर पर तोडफ़ोड़ की। इस मामले में राजोद पुलिस ने दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है। इनमें सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किए गए हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |