Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्विजय को राम,राष्ट्र ,राष्ट्रीय ध्वज से तकलीफ ? संदिग्ध किरायेदारों की जानकारी थानों में दें
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस हर बार चुनाव में हार के बाद कमेटिया गठित करती है अच्छा होगा कि कांग्रेस हार के बाद समीक्षा करने वाली एक स्थाई कमेटी गठित कर ले उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को राम ,राष्ट्र और राष्ट्रध्वज से तकलीफ होती है गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस हार की समीक्षा के लिए एक स्थाई पार्टी बना ले उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंघ को राम ,राष्ट्र और राष्ट्रध्वज से तकलीफ क्यों होती है? मिश्रा ने कहा कुछ लोग विक्ट्री का साइन बना कर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार साबित करने का नया ट्रेंड बना रहे है उन्होंने कहा तिरंगा सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है नरोत्तम मिश्रा ने कहा आशा करता हूं कि दिग्विजय सिंह राधौगढ़ के किले पर तिरंगा फहराएंगे और पूरे राधौगढ़ में तिरंगा फहराने के लिए जनता को प्रेरित करेंगे उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह के आश्वासनों को जनता काल्पनिक ही मानती हैं इसलिए वह काल्पनिक आश्वासन दे सकते हैं यदि वे सत्ता में आए तो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |