Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजधानी के जेपी अस्पताल परिसर में लगे कूलर में पानी भरा पड़ा हैं। कई दिनों से पानी जमा होने के कारण कूलर में काई तक लग गई है। वहीं पास लगे वाटर कूलर के हौज में भी पानी भरा हुआ था और उसमें मच्छर के लार्वा नजर आ रहे थे। शुक्रवार को पत्रिका टीम को जेपी अस्पताल में यह हाल नजर आए। जेपी शहर के बड़े अस्पतालों में से एक है। रोजाना डेढ़ से दो हजार की ओपीडी है। करीब सौ मरीज यहां भर्ती हैं। इस बीच मरीजों को यहां डेंगू मलेरिया का खतरा है। अस्पताल में ब्लड बैंक की बिल्डिंग के पीछे पानी जमा मिला। सफाई न होने से बड़ी संख्या में मच्छर दिखाई दिए। मरीज और तीमारदारों पर ये हालात भारी पड़ रहे हैं। पिछले एक माह से डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए अभियान चल रहा है। लोगों को जानकारी दी जा रही है। जो हालात अस्पताल में नजर आए उसे देख लगा यह जागरूकता तक सीमित हो गया। बचाव की फिक्र न तो प्रशासन को है और न ही स्वास्थ्य अमले को। यह हालात लोगों के लिए घातक हो सकते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |