Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नवंबर की 27-28 तारीख को होगा आयोजन
सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने सीएम शिवराज के साथ निर्णय लिया है की इस वर्ष नवम्बर में अटेर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा उन्होंने कहा जिस प्रकार ओरछा उत्सव और अन्य उत्सवों का आयोजन किया जाता है उसी प्रकार हर वर्ष संस्कृति विभाग द्वारा अटेर उत्सव का आयोजन होगा इस वर्ष अटेर में 27-28 नवम्बर को अटेर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी डॉ.अरविन्द भदौरिया ने भिण्ड में दी भदौरिया ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से अटेर उत्सव के लिए आग्रह किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और इसके लिये वह क्षेत्र की जनता की ओर से उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि अटेर उत्सव आयोजन के लिये वे पिछले वर्षों से पहल कर रहे थे डॉ. भदौरिया ने कहा कि अटेर के ऐतिहासिक,पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिये अटेर उत्सव में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा भिण्ड जिले के अटेर की ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर के संरक्षण का कार्य भी होगा अटेर उत्सव राज्य सरकार के सांस्कृतिक आयोजन के कैलेण्डर में सम्मिलित किया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |