मासूम से दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मासूम से दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध,मंत्री इन्दर सिंह परमार का जलाया पुतला

भोपाल  में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम के साथ हैवानियत के मामले को लेकर कांग्रेस  ने शिवराज सरकार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया कांग्रेस  नेताओं  ने बरसात में भी पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार का पुतला दहन किया भोपाल में स्कूल की नाबालिग छात्रा के  साथ दुष्कर्म की घटना का कांग्रेस  ने जमकर  विरोध  किया कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने  भारी बारिश के बीच पैदल  मार्च निकाला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर शिवराज सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार का विरोध किया और उनके निवास में जाने  की  कोशिश की पुलिस ने बेरिकेट लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक लिया पुलिस  और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच  हल्की फुल्की झड़प भी हुई वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का विरोध स्वरुप पुतला जलाया महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि मध्यप्रदेश में बच्चियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं है मध्यप्रदेश में जंगल राज स्थापित है।  

Dakhal News 26 July 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.