Patrakar Priyanshi Chaturvedi
3 की मौत 4 लोगों की तलाश जारी
देशभर में भारी बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर है ऐसे में ही मुलताई से एक खबर सामने आयी है जहाँ एक स्कॉर्पियो से सफर कर रहा परिवार पानी में बाह गया जिनमे से तीन लोगों की मौत हो गयी मुलताई तहसील अंतर्गत थाना साईंखेड़ा निवासी मधुकर पाटील और उनकी पत्नी निर्मला पाटिल परिवार के 4 लोगों के साथ स्कॉर्पियो से मंगलवार को महाराष्ट्र के नान्दा गये थे केलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत नान्दा के पास नाले के ऊपर बनी पुलिया पर पानी का अधिक बहाव होने के कारण स्कॉर्पियो नदी में बह गयी जो थोड़ी दूर जाकर अटक गयी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी जिनके शव निकाल लिए गए है केलोद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बाकी लोगों की तलाश की जा रही है मृतकों में मधुकर पाटील 60 वर्ष ,निर्मला पाटील 55 वर्ष , रोशनी चौकीकर 35 शामिल है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |