Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश में राम संग्रहालय का होगा निर्माण
तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रबंध समिति की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की इस दौरान कहा गया की मध्यप्रदेश में राम संग्रहालय का निर्माण होगा भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में तुलसी मानस प्रतिष्ठान प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान भगवान श्री राम से जुड़े आदर्श और उनके प्रसंग परंपरा का प्रचार प्रसार करने का काम कर रहा है उन्होंने बताया आयोध्या से जुड़े विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा निबंध प्रतियोगिता के विजेता को अयोध्या ले जाएंगे श्री राम संग्रहालय बनाने की योजना बनाई गई है उन्होंने कहा प्रदेश में राम संग्रहालय का निर्माण होगा संग्रहालय भगवान राम ओर मानस पर आधारित होगा
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |