Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधायक ने काम नहीं किए कांग्रेस को वोट कौन देगा
भोपाल के वार्ड 48 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने अपनी ही पार्टी के विधायक के कार्यों को लेकर सवाल खड़े कर दिए कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी प्रेम नारायण अहिरवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने मसूद को अपशब्द भी कहे वार्ड 48 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी का अपने ही विधायक को अपशब्द कहने का वीडियो सामने आया है पार्षद प्रत्याशी प्रेम नारायण अहिरवार कह रहे हैं कि विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में तो कोई काम कराए ही नहीं हैं प्रेम प्रेम नारायण अपने वार्ड की समस्याओं को दिखाते हुए कह रहे हैं कि नालियां चोक पड़ी हैं सड़कें बदहाल हैं गंदगी की भरमार है अब ऐसे में कोई कांग्रेस को वोट क्यों देगा वे कह रहे हैं कि जब विधायक ने कोई काम कराए ही नहीं हैं तो जनता कैसे अपने मत का दान करेगी विधायक की नाकामी का नुकसान कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी को उठाना पड़ेगा उन्होंने ये भी कहा कि इतने सालों में कोई काम नहीं हुआ मैं खुद विधायक से बात करता हूं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |