Dakhal News
25 जुलाई से मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया ठिकाना, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के बंगले के बिल्कुल करीब होगा। शहरी एवं आवास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक 12, जनपथ, में उनके लिए बंगला अलॉट किया जा चुका है। साफ-सफाई, रंग-रोगन जारी है। जनपथ के सबसे चर्चित और हाल में सबसे विवादित रहे इस बंगले को अलॉट तो किया गया था रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लिए, लेकिन उन्होंने इसे कभी आवास बनाया नहीं। लेकिन इस बंगले में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने तीन दशक गुजारे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे चिराग पासवान से काफी विवाद के बाद यह बंगला 30 मार्च 2022 में खाली करवाया गया। राष्ट्रपति कोविंद के लिए बंगले को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए दिन-रात काम जोरों पर चल रहा है। 15 जुलाई तक बंगला तैयार कर लिए जाने का टारगेट है। सूत्रों के मुताबिक बंगले की साफ सफाई के साथ ही पेंटिंग का काम भी कुछ हिस्सों में चल रहा है। 15 जुलाई तक काम पूरा कर लिए जाने का टारगेट है। कोविंद यहां अपनी पत्नी 25 जुलाई को शिफ्ट हो जाएंगे। कानपुर में उनके गांव के सूत्रों के मुताबिक जनपथ में शिफ्ट होने के बाद वे कुछ दिन के लिए कानपुर देहात में स्थित अपने गांव परखवां भी जाने का मन बना रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |