Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मेरे खिलाफ प्रत्याशी पर सौ बार सोचना होगा
भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने BJP को चुनौती दी है मसूद ने कहा विधानसभा चुनाव में मेरे सामने बीजेपी को प्रत्याशी उतारने के लिए 100 बार सोचना पड़ेगा जो लोग सोच रहे है मैं कहीं और चला जाऊंगा तो वो लोग गलतफहमी पाले हुए है कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा मेरी विधानसभा में लड़ने के लिए बीजेपी को 100 बार सोचना पड़ेगा बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद सट्टा किंग के नाम से मशहूर बाबू मस्तान को आरिफ मसूद का साथ मिला है आपको बता दें कांग्रेस ने गुंडे बदमाश जुआरियों को टिकट देने पर बीजेपी को घेरा था अब आरिफ मसूद बाबू मस्तान से खुद स्वागत करवा रहे हैं आरिफ मसूद की बीजेपी को चुनौती पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा अभी एक साल है जनता जवाब देगी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |