Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण
हरदा में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया कृषि मंत्री कमल पटेल ने माल्यार्पण कर मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और कहा कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति होना ही मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें याद किया कमल पटेल ने कहा कि,श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान की वजह से ही कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति हुई है...एक देश में दो प्रधान दो विधान नहीं चलेगा के नारे को लेकर श्रीनगर में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जेल में मृत्यु हुई थी कश्मीर मुद्दे पर मुखर्जी की पुण्यतिथि को बीजेपी पूरे देश में बलिदान दिवस के रूप में मनाती है पटेल ने कहा कि, कश्मीर जाने के लिए पहले वीजा लेना पड़ता था अपने ही देश में वीजा लेना भारतीय नागरिक के लिए शर्म की बात थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धरा 370 हटा कर मुखर्जी के बलिदान को खाली नहीं जाने दिया कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति होना ही मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है कमल पटेल ने बताया कि,मैं भी कश्मीर आंदोलन से जुड़ा रहा और हरदा के साथियों के साथ कश्मीर आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |