
Dakhal News

मध्यप्रदेश में पकड़ी मानसून ने रफ्तार। बंगाल की खाड़ी के साथ अब अरब सागर में भी मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी है भोपाल, जबलपुर, सागर के इलाको में अधिकतम हर जगह पिछले दिनों से बारिश हो रही है। अब यह अगले 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून की भी बारिश शुरू हो जाएगी। भोपाल में तो रविवार सुबह भी रुक-रुककर बौछारें पड़ने लगी। इंदौर के अधिकांश इलाकों में बारिश होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में भी 21 जून तक मानसून की रंगत दिखने लगेगी। ग्वालियर में 24 तक और प्रदेश में 28 तक बारिश शुरू करा देगा।मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से लगातार हवाओं के आने के कारण अरब सागर का मानसून बैतूल और खंडवा में अटक गया था। रविवार से पाकिस्तान से आ रही हवाओं पर ब्रेक लग जाएगा। इसके कारण अरब का सागर का मानसून भी रफ्तार पकड़ने लगेगा। अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रियता बड़ने से प्रदेश भर में झमाझम होने लगेगी।अरब सागर का मानसून खंडवा से आगे बड़ने लगा है।बीते दो दिन में सबसे ज्यादा बारिश विदिशा में करीब 4 इंच से ज्यादा हो चुकी है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |