
Dakhal News

, सरकार और तेल कंपनियां कह रही सप्लाई नार्मल है
देश में पेट्रोल-डीजल का संकट आ गया है? यह एक ऐसा सवाल है, जो इस समय कई लोगों के दिमाग में चल रहा है। इसका कारण है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कमी से जुड़ी खबरें सामने आना। इन राज्यों में कुछ पेट्रोल पंप तेल की कमी का सामना कर रहे हैं। अब कुछ पेट्रोल पंप्स में फ्यूल की कमी की अफवाह तेजी से फैली और लोगों को लगने लगा कि पेट्रोल-डीजल का संकट खड़ा हो गया। सरकार ने इससे इनकार किया है। सरकार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का उत्पादन किसी भी मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इंडियन ऑयल के डायरेक्टर ने भी कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल के संकट जैसी बातें अफवाह हैं। अब सवाल उठता है कि फिर कुछ राज्यों में पेट्रोल पंप में तेल की कमी क्यों हो रही है। दरअसल इस समय देश में सरकारी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की अच्छी-खासी डिमांड देखने को मिली है। इसके पीछे कुछ वजहें हैं। पहली तो यह कि कई राज्यों में धान की बुआई और दूसरे खेती से जुड़े कार्यों के चलते डीजल की मांग इस समय बढ़ गई है। दूसरा यह कि पेट्रोल-डीजल की लागत बढ़ जाने से पेट्रोल पंप पर बोझ काफी बढ़ गया है और वे घाटे में तेल बेच रहे हैं। तीसरी वजह निजी कंपनियों से जुड़ी है। तेल बेचने वाली निजी कंपनियां घाटे से बचने के लिए बिक्री में कटौती कर रही हैं। इंडियन ऑयल के डायरेक्टर (मार्केटिंग) ने हाल ही में एक ट्वीट में लिखा है, 'प्रिय ग्राहकों, हम आपको सुनिश्चित करते हैं कि हमारे सभी रिटेल स्टोर्स में प्रोडक्ट की उपलब्धता पूरी तरह से सामान्य है। हमारे पास पर्याप्त प्रोडक्ट मौजूद है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि परेशान ना हों। इंडियन ऑयल हर वक्त आपकी सेवा के लिए हाजिर है।' उन्होंने अपने ट्वीट में हरदीप सिंह पुरी और आईओसीएल के चेयरमैन को भी टैग किया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से गुरुवार को कहा गया कि मांग में आई अचानक वृद्धि से कुछ जगहों पर आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, 'देश में पेट्रोल और डीजल का उत्पादन किसी भी मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। मांग में अचानक वृद्धि और सप्लाई मुद्दों ने कुछ राज्यों में अस्थायी रूप से आपूर्ति को प्रभावित किया है। मांग के अनुरूप ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।'
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |