
Dakhal News

एक महिला को चेहरे पर मारा ब्लेड, मुँह से लेकर गले तक 118 टांके आए,खून से सनी महिला बेसुध हो गिर पड़ी
राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि राह चलते एक महिला के चेहरे पर ब्लेड मारदी। भोपाल के टीटी नगर इलाके में सीटी बजाने व् भद्दे कमेंट का विरोध करने पर कुछ मनचलों ने महिला के चेहरे पर ब्लेड मार दी। आंख पर गंभीर चोट आई है। चेहरे से गले तक कुल 118 टांके लगाने पड़े। घटना 9 जून की रात की है जहाँ पीड़िता अपने पति सुनील के साथ बाइक पर जा रही थी। इतने गंभीर अपराध में टीटी नगर पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित सीमा सोलंकी ने बताया की, मै अपने तीन बच्चों के साथ सरवेन्ट क्वार्टर शिवाजी नगर (भोपाल) में रहती हूं। एक डॉक्टर की हाउस हेल्पर हूं। घटना 9 जून की रात साढ़े 8 बजे की है, मै पति सुनील के साथ टीटी नगर इलाके में होटल श्री पैलेस से पानी की बोतल खरीदने गए थे। पति होटल के अंदर पानी लेने तब में बाहर बाइक के पास खड़ी थी। इतने में ऑटो में तीन लड़के आए। मुझे देखकर सीटी बजा कर गंदे कमेंट करने लगे। मैं चिल्लाई- सीटी क्यों बजा रहे हो? वे तीनों गाली देने लगे। गुस्से में मेने एक लड़के को दो-तीन थप्पड़ मार दिए। उतने में वहां भीड़ जमा हो गई। तब तक वह तीनो ऑटो से भाग निकले। फिर थोड़ी देर बाद पति के साथ बाइक पर घर जाने के लिए होटल से थोड़ा आगे निकले तो वह तीनों लड़के पीछे आ गए। हम थोड़ा ही आगे पहुंचे, तभी एक ने ब्लेड से चेहरे पर हमला कर दिया। मैं खून से लतपथ होकर बेसुध हो गिर गई थी। फिर जब होश आया तो अस्पताल में थी। में उनको नहीं पहचानती। अगर मुझे कुछ हो जाता तो मेरे तीनो बच्चों को कौन संभालता ? उन मनचलों को उनकी गलती की सजा तो मिलनी चाहिए। मैं चाहती हूं कि आरोपियों को सजा मिले। मुझे पुलिस से कोई भी मदद नहीं मिली। उन्हें ऐसी सजा मिले कि वह दोबारा किसी के साथ ऐसी करने का सोचे भी नहीं। इस पूरी घटना में टीटीनगर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जिस पर पीड़िता के पति सुनील सोलंकी सवाल उठाए हैं कि, अपराधियों पर गंभीर धाराओं में केस न दर्ज करने पर और यते आरोप लगाया है कि इस तरह से अपराधियों के दुष्कर्म बढ़ते ही जाएंगे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |