Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शातिर चोरों से लाखों रुपए का माल बरामद
पुलिस ने रीवा जिले में लगातार सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे बड़े चोर गैंग को गिरफ्त में लेते हुए बयासी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है इन चोरों से लाखों का माल बरामद किया गया है रीवा पुलिस को सुचना मिली कि रीवा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला चोर गैंग, लौर थाना क्षेत्र में आया हुआ है जो आसपास के थाना क्षेत्र में कई बड़ी चोरी,लूट एवं सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे चुका है पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर दबिश दी तो जिसमें चोरी करने वाली गैंग गिरफ्त में आ आई गैंग के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने मऊगंज, लौर, नईगढ़ी, शाहपुर, हनुमाना गढ़ एवं सोहागी थाना क्षेत्र में कुल 82 चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया है इन की निशानदेही पर कई थानों के अपराधों में लाखों रुपए के कुल 24 किलो 900 ग्राम सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |