Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चरित्र संदेह में दोस्तों ने ही की थी हत्या
सिंगरौली में पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा दी है बताया जा रहा है कि युवक के दोस्तों ने ही चरित्र संदेह के चलते युवक की हत्या की थी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बरगवां थाना क्षेत्र में बीते दिनों चरित्र संदेह के शक में दोस्तों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी थी मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक ने बताया किउनको सुरेश बैस के शव मिलने की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरू की और जांच में मृतक सुरेश की मौत की वजह उसके सर पर गंभीर चोट लगना पाया गया पुलिस ने शक के आधार पर जब ग्राम गोदवाली के ही शिव सागर, अंशू वियार, उमेश से पूछताछ की तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी लगी आरोपियों ने बताया कि सुरेश का उनके घर आना जाना था जिसे वह पसन्द नही करते थे उन्हें सुरेश के चरित्र पर संदेह था जब मना करने पर सुरेश नहीं माना तो उन्होंने सुरेश को मारने का प्लान बनाया सुरेश को शराब पिलाई गई और जब वह घर जा रहा था तभी उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |