Patrakar Priyanshi Chaturvedi
'हमें संगठन को देखना है , व्यक्ति विशेष को नहीं ',जल्द होगी महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा चुनाव की हमारी तैयारी चल रही है टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि दावेदारी सब करते हैं लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलेगी उन्होंने कहा हमें संगठन को देखना है किसी एक व्यक्ति को नहीं देखना है नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां बैठक कर रही है टिकट को लेकर पार्टियों में घमासान जारी है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां चल रही हैं उन्होंने कहा टिकट की दावेदारी सब करते हैं पर टिकट किसी एक को मिलेगी हमें किसी एक व्यक्ति की नहीं संगठन की रक्षा करनी है विधायक संगठन के बारे में सोचें अपने बारे में नहीं उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पास ऐसे भी विधायक आए हैं जो खुद चुनाव उस वार्ड से हारे और टिकट अपने व्यक्ति के लिए माँग कर रहे है मुझे संगठन का हित देखना है किसी विधायक या विशेष व्यक्ति का नहीं ने टिकट को लेकर कहा कि एक दो दिन में टिकट की स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी बीजेपी के जीत के दावे पर उन्होंने कहा बीजेपी सब कुछ दावे आफिस में बैठकर कर देती है लेकिन यह तो जनता तय करेगी वहीं उन्होंने कांग्रेस में हुए विवाद पर कहा की यह तो टिकट वितरण में होता रहता है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |