Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पन्ना में पति -पत्नी को भालू जिंदा खा लिया । भालू दोनों के शव को करीब 50 फीसदी खा गया है। घटना के 5 घंटे बाद उसका रेस्क्यू कर लिया गया। दोनों रविवार सुबह खेरमाई मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे,वह जब घर लौट रहे थे, तभी आदमखोर भालू ने उन पर हमला कर दिया, भालू दोनों को नाले तक खींचकर ले गया। मुकेश राय पत्नी गुड़िया राय के साथ शहरी आबादी से लगभग 1 किमी दूर खेरमाई मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दोनों के शरीर को बुरी तरह नोचकर खा गयाजिससे पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। भालू 4 घंटे तक शवों के पास घूमता रहा। वन विभाग की टीम ने भालू को, बेहोश कर 2 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |