Dakhal News
25 April 2024भोपाल। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने के बाद दूसरे राज्यों में भी इसे लेकर मांग उठने लगी है। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य हो सकता है। इसके संकेत शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए। मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस पर विचार किया जा सकता है।
भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मीडिया ने यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किये जाने पर प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि जन गण मन होना चाहिए। सभी जगह होना चाहिए। यह राष्ट्र का गीत है। मध्य प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य करने के निर्णय से जुड़े सवाल पर मिश्रा ने कहा कि यह विचारणीय बिंदु है। इस पर विचार किया जा सकता है। धार्मिक स्थल क्या राष्ट्रगान सभी जगह होना चाहिए। बता दें कि यूपी में योगी सरकार ने हाल ही में राज्य के स्कूलों की तरह की मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। आदेश के अनुसार ये आदेश मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसों में लागू होगा।
कांग्रेस के चिंतन शिविर पर कसा तंज
नरोत्तम मिश्रा ने कांगेस के चिंतन शिविर पर कहा कि यह चिंतन शिविर नहीं चिंता शिविर है। पार्टी को बचाने की चिंता है। कांग्रेस को राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चिंता है। मिश्रा ने कहा कैसे कांग्रेस की खिसकती हुई जमीन को बचाया जाए इसकी चिंता का शिविर है।
Dakhal News
13 May 2022
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|