
Dakhal News

मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने अपने मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद संग निकाह कर लिया है। इसकी जानकारी खुद एआर रहमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए एआर रहमान ने लिखा-' सर्वशक्तिमान इस नए जोड़े को आशीर्वाद दें, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।'
तस्वीर में दुल्हन बनीं खतीजा और उनके पति सोफे पर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। एआर रहमान अपनी बेटी के पीछे खड़े हैं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे आमीन और रहीमा भी हैं। एआर रहमान की इस पोस्ट पर फैंस एवं सेलिब्रिटी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रहमान के दामाद रियासदीन शेख मोहम्मद पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं। रियासदीन और खतीजा के वेडिंग फंक्शन चेन्नई में हुए हैं। वहीं अब निकाह के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |