'रामायण' का ट्रेलर रिलीज: ब्रह्म मुहूर्त में लॉन्च, दिवाली 2026 पर आएगा पहला पार्ट

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला ट्रेलर गुरुवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4:15 बजे दुनिया भर में रिलीज किया गया। मेकर्स ने हिंदू परंपरा के अनुसार इस शुभ समय को ट्रेलर लॉन्च के लिए चुना। ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जहां कई दर्शकों ने इसके भव्य विजुअल्स और प्रस्तुति की सराहना की।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.