Dakhal News
भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी पार्टी अहम जिम्मेदारी सौंप रही है।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह जी (संसद सदस्य) शनिवार, 7 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्वालियर-चंबल संभाग के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। ग्वालियर में होने वाली इस चर्चा बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी वरिष्ठ आमन्त्रित नेताओं को इस चर्चा बैठक में भाग लेने का आग्रह किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |