
Dakhal News

झाबुआ। जिले के पेटलावद से कांग्रेस विधायक वालसिंह मैड़ा की बेटी निर्मला के विवाह प्रसंग में शामिल होने के लिए सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्राम झकेला आए। वे यहां करीब आधा घंटा रूके और विधायक पुत्री निर्मला को आशीर्वाद देकर चले गए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पहुंचने पर झकेला के अस्थाई हेलीपेड पर पेटलावद विधायक वालसिंह मैड़ा, पूर्व सांसद एवं विधायक झाबुआ, कांतिलाल भूरिया, थान्दला विधायक वीरसिंह भूरिया, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। हेलिपैड पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। उनके दौरे की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम झकेला में हेलीपेड बनाया गया था।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |