Dakhal News
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनुष्का की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा-' जन्मदिन मुबारक हो मौमी, हमेशा ऐसे ही सुंदर रहो अनुष्का।"
प्रियंका चोपड़ा ने भी अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-"जन्मदिन मुबारक हो। तुम्हें आज और हमेशा के लिए शुभकामनाएं।" अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा-"हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस।" अभिनेता विक्की कौशल ने लिखा-'"जन्मदिन मुबारक हो अनुष्का। आपके लिए हमेशा प्यार और खुशी की कामना करता हूं।"
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अनुष्का की एक तस्वीर को रिक्रिएट करते हुए लिखा-"मेरा नेचर यह है कि मैं भारत की नेचर गर्ल अनुष्का शर्मा को एक नेचुरल सा विश करूं। बर्थडे की इस विश पर फूल, पत्ती और ढेर सारे पेड़-पौधे लगाऊं। एक बढ़िया जीवन जियो अनुष्का। तुम्हारे जैसा कोई भी नहीं है!"
इन सब के अलावा वाणी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, करण जौहर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अनुष्का शर्मा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |