Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अनूपपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव हो रहे हैं। वर्तमान में 4 सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट और बादल छाने के साथ बौछार का सिलसिला चल पड़ा है। जिले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी, लेकिन दोपहर तक तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जिले में 3.15 बजे 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। जिसका असर शुक्रवार की दोपहर फिर मौसम ने ली करवट बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद धूप निकलने से उमस की गर्मी से लोग बेहाल हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का पारा 44-45 के पास रहा जिससे तापमान अधिक होने के साथ हवा में नमी की मात्रा अधिक से उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। गर्मी से बेहाल हो रहे लोग आसमान से राहत बरसने की उम्मीद कर रहे थे। लोगों की उम्मीद आखिरकार पूरी हो ही गई। आसमान में छाए बादलों ने तड़के से बरसना शुरू कर दिया। शुक्रवार की दोपहर जिले के कई स्थाानों में बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं धूप निकलने से उमस की गर्मी से लोग बेहाल हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |