Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल के प्रवास पर रहे। दोपहर में वे भोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत हुआ। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और जन-प्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जल शक्ति और खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरगन, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा, गृह एवं खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, सांसद वीडी शर्मा, राकेश सिंह, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, हितानंद शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री निवास में दोपहर का भोज भी किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह नई दिल्ली रवाना, मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों ने दी विदाई
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को एक दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार देर शाम भोपाल से नई दिल्ली रवाना होने पर स्टेट हैंगर पर विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य, निगमों के अध्यक्ष और अन्य जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह करीब आठ घंटे भोपाल में रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |