Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी उद्यान में जय हिंद सेना संस्था के अरुण पांडे, अभिषेक नमीना, वैभव योगी तथा पीयूष रायकवार के साथ केसिया और करंज के पौधे लगाए।
बता दें कि संस्था युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जागृत करती है। विगत 5 वर्षों से पर्यावरण- संरक्षण एवं पौधा-रोपण का पुनीत कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। इस क्रम में संस्था ने भोपाल के अवधपुरी, गोविंदपुरा, कोटरा सुल्तानाबाद, नेहरू नगर, साउथ टी.टी. नगर, शासकीय विद्यालयों एवं धार्मिक स्थलों पर वृक्षा-रोपण किया है। आवश्यकता अनुसार समाज सेवा के कार्यों में भी संस्था सक्रिय रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जय हिंद सेना के पुनीत कार्यों के लिए सभी साथियों का अभिनंदन करता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
उल्लेखनीय है कि केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |