राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने खत्म की 'हिट' की शूटिंग
mumbai, Rajkummar Rao ,Sanya Malhotra

 

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों ने अपनी आगामी फिल्म 'हिट -द फर्स्ट केस' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी खुद सान्या ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट -द फर्स्ट केस' एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है।यह फिल्म साल 2020 में आई विश्वक सेन और रूहानी शर्मा की मुख्य भूमिका वाली तेलुगु फिल्म ‘‘हिट’’ का हिंदी रीमेक है।राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने पिछले साल सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म में एक पुलिसकर्मी की कहानी बताई गई है, जो एक लापता महिला की तलाश में जुट जाता है। फिल्म के तेलुगु संस्करण का निर्देशन शैलेश कोलानु ने किया था, जो अब इस फिल्म के हिंदी संस्करण के निर्देशक भी हैं। फिल्म को भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Dakhal News 18 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.