
Dakhal News

ग्वालियर। राजस्थान और गुजरात में तापमान फिर से बढऩे लगा है। वहां से आ रहीं पछुआ गर्म हवाओं के प्रभाव से ग्वालियर-चम्बल सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में एक बार फिर अधिकतम तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। रविवार को ग्वालियर सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सिय तक की वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को ग्वालियर शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा। जिससे दोपहर में लू की स्थिति निर्मित हो गई। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि तापमान बढऩे का सिलसिला 19 अप्रैल बुधवार तक जारी रहेगा। इस दौरान शहरवासियों को लू की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। इसके चलते सूर्यास्त के बाद दिन चढऩे के साथ धूप तेज होती गई। साथ ही चार किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं भी चलती रहीं। जिन्होंने दोपहर में लू की स्थिति निर्मित कर दी। स्थानीय मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाने के कारण पड़ोसी राज्य राजस्थान और गुजरात में तपिश बढ़ गई है। वहां से आ रहीं उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण ग्वालियर-चम्बल सहित मध्यप्रदेश में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। इसके चलते अगले दो दिन तक हीट वेव यानी लू की स्थित रह सकती है। इसी बीच 19 अपै्रल को जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसका 20 व 21 अपै्रल को ग्वालियर-चम्बल सहित मध्यप्रदेश में भी आंशिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |