Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिवनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार की दोपहर में लखनादौन आगमन हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड में पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला भेंट कर मुख्यमंत्री चौहान का अभिवादन किया।
इस अवसर पर सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, विधायकगण दिनेश राय, योगेंद्र बाबा, राकेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत सिवनी पार्थ जैसवाल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री चौहान ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया गया। मुख्यमंत्री चौहान विधायक दिनेश राय के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने लखनादौन पहुँचे थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |