Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में बुधवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों से भी विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि - आज मैंने भोपाल के स्मार्ट पार्क में गुलमोहर का पौधा लगाया। पौधे जीवन की सुख, समृद्धि और आनंद का आधार हैं। ये धरती को जीने योग्य ही नहीं, अपितु अत्यधिक सुंदर भी बनाते है। हरी-भरी धरती हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान बनेंगी। आइए, पौधरोपण करें, धरा को सुंदर बनाएं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |