भोपाल। मध्य प्रदेश की बागली विधानसभा से पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम होलानी का रविवार को इंदौर में हृदयघात से निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। होलानी ने कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहें। उनके निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के शोक की लहर है।
दिवंगत नेता होलानी एकमात्र गैर भाजपाई विधायक थे, जिन्होंने कैलाश जोशी को वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी और पांच वर्ष का अपना कार्यकाल पूरी निष्ठा से पूर्ण किया। उनके निधन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
सीएम शिवराज ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक श्री श्याम होलानी के निधन का दु:खद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।