पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर सीएम शिवराज ने किया नमन
bhopal, CM Shivraj salutes, 104th birth anniversary , Pandit Deendayal Upadhyay
भोपाल। एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज शुक्रवार को 104वीं जयंती है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें स्मरण कर नमन किया है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कहा है, ‘सबसे जरूरी है कि हम हमारी राष्ट्रीय पहचान के बारे में सोचें, जिसके बिना आजादी का कोई अर्थ नहीं होता- पं. दीनदयाल जी। प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष और अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, श्रद्धेय स्व. पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन!'
 
एक अन्य ट्वीट कर शिवराज ने कहा है कि देश को 'एकात्म मानववाद' के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ऐसा श्रेष्ठ विचार दिया है, जिसमें अतीत से जुड़े रहते हुए भविष्य के समर्थ एवं सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उनके विचारों के प्रकाश पथ पर चलकर जिस भारत का निर्माण होगा, उस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होगा। सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी, मां भारती के सच्चे सेवक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने विचारों की एक ऐसी अखण्ड ज्योति छोड़कर गए हैं, जिसके प्रकाश में भारत की भावी पीढ़ियां सर्वदा आलोकित  होती रहेंगी। हमारे पथ प्रदर्शक, राष्ट्र के महान निर्माता के चरणों में सादर प्रणाम!
Dakhal News 25 September 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.