
Dakhal News

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के पद पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिये गये हैं।
बता दें कि अध्यक्ष जगदीश देवड़ा को शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दो दिन पहले भोपाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान उन्होंने सामयिक अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए विधानसभा का सामयिक अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। आगामी 20 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें सदन की पांच बैठकें होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चयन होगा, लेकिन इसके लिए विधानसभा में सामयिक अध्यक्ष की नियुक्ति जरूरी थी। इसी को देखते हुए कार्यवाहक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए रामेश्वर शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक इस पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए सामयिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |