भोपाल राजभवन में दो और कोरोना पॉजीटिव मिलने से हड़कंप
bhopal, Struggle over meeting ,two more corona positives, Raj Bhavan
भोपाल। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच राजभवन में शुक्रवार को फिर से दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद राजभवन के कर्मचारी निवास में हड़कंप मच गया है। इन दो पॉजीटिव को मिलाकर अब तक कर्मचारी निवास में रहने वाले 9 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसे देखते हुए राजभवन के कर्मचारी निवास कैंपस को कंटेनमेंट घोषित कर आसपास के 50 घरों की सैंपलिंग और हर दिन स्क्रीनिंग की जा रही है।
 
राजभवन में कोरोना के 07 पॉजीटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार इनमें से दो और लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके बाद राजभवन के कर्मचारी आवास क्षेत्र में सख्ती बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल के निजी स्टाफ को "कोर जोन" में रखा गया है। उन्हें उससे बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसमें उनका रसोईया, सफाई व अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा राजभवन के जो कर्मचारी व उनके स्वजन कोरोना पॉजिटिव हैं, उनकी कॉलोनी और क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें से एक कर्मचारी राज्यपाल के कक्ष में भी गया था, जिससे पूरे भवन को नए सिरे से सैनिटाइज किया गया। निजी स्टाफ में तैनात कर्मचारियों की जमावट भी नए सिरे की गई है।
 
राजभवन सचिवालय में और सख्ती के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। मुलाकात के लिए आने वालों की संख्या भी बहुत सीमित कर दी गई है। राज्यपाल से मिलने आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों को भी थर्मल स्कैनर से परीक्षण, सैनिटाइजेशन और समुचित शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया है।

 

Dakhal News 29 May 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.