मप्र मौसम राजधानी में बादल छाए रीवा जबलपुर समेत कुछ जगहों पर बौछारें पड़ने की संभावना
bhopal, Cloudy weather, Madhya Pradesh, Rajdhani likely to fall,Rewa, Jabalpur
भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। रविवार सुबह राजधानी भोपाल में हल्के बादल के साथ कोहरा भी छाया रहा।  बादल छाने से पिछले कुछ दिनों से महसूस हो रही गर्माहट से राहत मिली है और मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों व सागर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। शेष संभाग के जिलों का मौसम शुष्क रहा। रीवा में 2, कटनी व सीधी में एक सेमी बारिश हुई। रीवा सागर व ग्वालियर संभाग के जिलों में कोहरा भी छाया रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में सभी संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।
 
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। हालांकि, शेष मप्र में मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर व शहडोल जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना है।
 
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी मप्र में हुई बारिश के चलते राजधानी सहित प्रदेशभर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। इधर, रविवार को इसमें और अधिक गिरावट होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
 
Dakhal News 23 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.